फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा व्यापार सभा ने किया जीएसटी का विरोध

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाते सपा व्यापार सभा के पदाधिकारी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जीएसटी को विसंगतिपूर्ण बताकर सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिसमें राहत दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सपाइयों ने 12 सूत्री ज्ञापन में कहा जीएसटी प्रणाली लागू हुए चार वर्ष हो चुके हैं। वन नेशन, वन टैक्स सरल प्रणाली के नाम पर लागू की गई जीएसटी देश के लिए गलत साबित हुई है। नोटबंदी के बाद इस जटिल और व्यापार विरोधी जीएसटी के लागू होने से कई प्रतिष्ठान बंदी के कगार पर हैं।
जिसमें पेट्रोल, डीजल को जीएसटी दायरे में लाने, व्यापारियों को जीएसटी रिफंड के रूप में फंसा करोड़ों रुपये वापस दिलाने, जुर्माना और पेनाल्टी में एक को समाप्त करने, रिटर्न की अंतिम तिथि बढ़ाने, जीएसटी में गिरफ्तारी का प्रावधान हटाने आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, मंडल प्रभारी नंदकिशोर शिवहरे, मनोज दुबे, ओमप्रकाश सोनकर, हसन खान, राजेश कुमार सविता, राजेश श्रीवास, अरुण गुप्ता, सोनू शिवहरे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें