दिव्यांग को छड़ी देते सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
कुरारा (हमीरपुर)। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) व कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की पहल पर कुरारा ब्लाक में 75 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व उपकरण प्रदान किए गए। सीडीओ केके वैश्य ने दिव्यांगजनों को उपकरण देकर सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। सीएससी के जिला प्रबंधक अमित कुमार सिंह व संजय वर्मा ने बताया सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से योजना के तहत एलिम्को कानपुर व कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है।
विकासखंड के 75 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, कान की मशीन, व्हील चेयर, कृत्रिम अंग और अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। मंगलवार को राठ ब्लॉक में व बुधवार को सरीला ब्लॉक में लाभार्थियों को कृत्रिम अंग व उपकरण बांटे जाएंगे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय कुमार सागर व एलिम्को के सुरेंद्र कुमार व अमर चंद्र समेत आदि रहे। (संवाद)