फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर किसानों से हुई वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। इसके लिए निर्धारित समय सीमा के अंदर यह कार्य पूरा किया जाना है। लेकिन इचौली के पास दो किसान परिवार की भूमि का विवाद निस्तारित न होने से कार्य शुरू नहीं हो सका था। इसके लिए किसानों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतीपत्र देकर मामला सुलझाने की मांग की थी। रविवार को तहसीलदार अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसानों से बात कर उन्हें समस्या का समाधान का आश्वासन देकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार रामानुज शुक्ला ने बताया इचौली गांव निवासी योगेंद्र नाथ तिवारी व गुसियारी निवासी जमीलउद्दीन, मेराजुद्दीन, बिलाल की आपत्ति थी कि उक्त भूमि सरकार के नाम एक्सप्रेस-वे में बैनामा नहीं किया था। आरोप था उन्हें सर्किल रेट से मुआवजे की पूरी धनराशि नहीं दी जा रही है। जबकि उनकी भूमि एक्सप्रेस-वे में आती है। उन्होंने बताया बाद में इस भूमि को अधिगृहीत कर लिया गया और किसानों में सहमति बनाने का प्रयास किया गया। लेकिन किसानों की जो मांग थी, उन्हें उतना पैसा नहीं मिल सका। तहसीलदार ने बताया किसानों ने वार्ता के बाद उन्हें बता दिया गया कि उनकी भूमि राजस्व अभिलेखों में एक्सप्रेस-वे के पास लोनिवि के इचौली मटौंध मार्ग के किनारे अभिलेखों में दर्ज नहीं है।
लेकिन मौके पर यह भूमि उपलब्ध है। उन्होंने कहा किसानों की जमीन का पैसा सुरक्षित है, उन्हें अभिलेख दिए गए है। किसानों से कहा गया है कि यदि वह संतुष्ट नहीं है तो वह आगे की कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है। लेकिन निर्माण कार्य चालू करने दें। जिस पर किसानों ने सहमति जताते हुए कार्य शुरू कराने को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें