फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन पार्किंग की समस्या से जूझ रहा शहर

विज्ञापन
शहर के पुरूष अस्पताल गेट के सामने लगी वाहनों की कतार। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर की आबादी करीब 55 हजार पहुंच गई है, बाजार में भी विस्तार हुआ है। शहर के साथ बाजार में आने वाले वाहनों की संख्या भी बढ़ी है। किंतु शहर में वाहन पार्किंग के लिए कोई स्थल तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

दुकानदार और बाहर से आने वाले लोग अपने वाहन सड़कों और तिराहों, चौराहों के आसपास खडे़ कर देते हैं। बाजार आने वाले लोडर वाहनों के चालक भी सड़क किनारे माल उतारते हैं। सड़कों तक वाहन खड़े होने से दिन भर जाम की समस्या रहती है। साप्ताहिक बाजार और त्योहारों के समय समस्य और बढ़ जाती है। कुछ दिनों बाद बाजार में होली त्योहारी खरीदारी की भीड़ बढ़ जाएगी। तब जाम की समस्या और विकराल हो जाएगी।
यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने कहा कि उच्चाधिकारियों से संपर्क कर बाजार के दिन बैरीकेडिंग की व्यवस्था कराई जाएगी। बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जीतेश चौरसिया ने कहा कि सड़कों तक वाहन खड़े होने से बाजार के दिन जिला अस्पताल से आर्यावर्त बैंक व किंग रोड पर पैदल निकलने में भी दिक्कत होती है।
शहर के अनिल कुमार ने कहा कि बाजार वाले दिन शहर में भरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए। लोग सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़ा कर देते हैं। भारी वाहन आने से जाम लग जाता है।

शहर के सुभाष बाजार मुख्य गेट पर लगी वाहनों की कतार।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें