सुमेरपुर विकासखंड के धुंधपुर गांव में आयोजित वार्षिक दंगल में दूरदराज से आए नामी गिरामी पहलवानाें ने अपने दांवपेंच दिखाए। दंगल में बुंदेलखंड केसरी पहलवान बालमुकुंद व गोविंद राणा के बीच कुश्ती दिलचस्प रही। दोनों की कुश्ती बराबरी पर
छूटी। वहीं, कई पहलवानों ने अपने कौशल को दिखाकर लोगाें में रोमांच पैदा कर दिया। दंगल की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रधान प्रमोद द्विवेदी मोरकांदर ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कराई। रेफरी की भूमिका रामस्वरूप बाबू कैथी ने निभाई। दंगल में संचालन लल्लू यादव ने किया। दंगल का आयोजन प्रधान काली दीन विद्यार्थी व ग्रामवासियों ने कराया।