फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वट वृक्ष की परिक्रमा लगा मांगी पति की लंबी उम्र

Tue, 27 May 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
वट वृक्ष की परिक्रमा लगा पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : वट वृक्ष की परिक्रमा लगा पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
महोबा। वैवाहिक जीवन की खुशहाली और पति की लंबी उम्र के लिए सोमवार को महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। भोर से ही वट वृक्षों के नीचे महिलाओं की भीड़ जुटी रही। सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा लगा सात जन्मों का पवित्र बंधन बनाए रखने के लिए आराधना की।
विज्ञापन

वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। शहर के रोडवेज प्राइवेट मार्ग, सुभाषनगर स्थित हनुमान मंदिर, जारीगंज समेत विभिन्न स्थानों पर लगे वट वृक्ष के नीचे महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि व संतान सुख का आशीर्वाद मांगा। ज्योतिषाचार्य पं. भरत त्रिपाठी ने बताया कि वट सावित्री व्रत को बरगदाही अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। वट वृक्ष की जड़ों में ब्रह्मा, तने मेंं भगवान विष्णु और डालियों व पत्तियों में भगवान शिव का निवास माना जाता है। शास्त्रों में वट वृक्ष का पूजन अत्यंत शुभ है। इससे महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें