हमीरपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में पंख पोर्टल के तहत कॅरिअर मेला आयोजित हुआ। विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए। कहा कि सबसे पहला लक्ष्य अपनी नींव को मजबूत करना होता है। आप किसी की सलाह पर नहीं अपने विवेक और अपनी रुचि के आधार पर विषय चुनें। करियर चुनने के लिए अपना लक्ष्य स्वयं तय करें
करियर मेला का शुभांरभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर और पुष्प अर्पित करके किया गया। इंडियन बैंक की मैनेजर सुमन शर्मा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि बैंक में जाना हो या किसी और क्षेत्र में यह फैंसला आपका स्वयं का होना चाहिए। किसी के प्रभाव में कोई फैसला न लें। क्योंकि जिस क्षेत्र में रुचि नहीं है वहां सफलता मिलना बहुत ही कठिन रहता है। कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रेश कुमार गौतम ने कहा कि जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। सफलता अर्जित करने के लिए लक्ष्य बनाकर मेहनत करें। डॉ. आभा ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर बनने के लिए नीट की तैयारी आवश्यक है। अनुदेशक भानुप्रताप सिंह, इंसपेक्टर डीके मिश्रा, जीआईसी प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार प्रजापति, जीजीआईसी प्रधानाचार्य सरस्वती देवी, पोर्टल प्रभारी सौरभ पांडेय आदि ने भी बच्चों के करियर को लेकर जरूरी टिप्स दिए।