फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सीएमओ के निरीक्षण में गैरहाजिर मिली सीएचओ व वार्डबाॅय

Thu, 29 May 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बुधवार को छानी और मुस्करा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचओ समेत तीन कर्मचारी नदारद मिले हैं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 9.20 बजे सीएमओ डॉ. गीतम सिंह ने सीएचसी छानी का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचओ नेहा यादव नदारद मिलीं। वार्ड ब्वाय संदीप भी नदारद मिला। साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद सीएचसी मुस्करा का निरीक्षण किया। यहां पर एक आउटसोर्स कर्मचारी नदारद मिला। सीएमओ ने बताया कि नेहा 19 मई से नदारद चल रही हैं। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटा
हमीरपुर। जिला अस्पताल में मंगलवार को जेडी वर्मा के साथ सीएमओ डॉ. गीतम सिंह ने निरीक्षण किया था। इस दौरान डाॅक्टर समेत सात कर्मचारी नदारद मिले थे। सभी के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। सीएमओ ने बताया कि डेंटल सर्जन सरिता, एलटी संतोष, नीरज श्रीवास्तव, डॉ. प्रभात चौरसिया समेत सात कर्मचारी नदारद मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें