फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कीचड़ से गुजरते बच्चों ने दिखाई सड़क की हकीकत

विज्ञापन
फोटो16एचएएमपी 31- कीचड़ से होकर निकलते बच्चे। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के अतरैया ग्राम पंचायत के मजरा अतरैया डेरा के नौनिहालों को जूनियर कक्षाओं में पढ़ने के लिए कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। सड़क बनवाने के लिए बच्चों का कीचड़ से गुजरते हुए वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

अतरैया डेरा में प्राथमिक विद्यालय संचालित है। यहां कक्षा पांच तक पढ़ाई के बाद बच्चों को आगे की शिक्षा के लिए अतरैया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय जाना पड़ता है। डेरा से विद्यालय तक पक्की सड़क न होने के कारण बारिश के दिनों में बच्चों को कीचड़ और फिसलन भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
चंदूपुर के स्कूली बच्चों के सड़क की मांग को लेकर आंदोलन करने और उनकी समस्या प्रशासन तक पहुंचने के बाद अब अतरैया डेरा के बच्चों ने भी आवाज बुलंद कर दी है। बच्चों ने सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो के सहारे प्रशासन से अतरैया तक पक्की सड़क बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से उन्हें कीचड़ से होकर स्कूल जाने की मजबूरी से निजात मिल सकेगी। ग्राम प्रधान प्रीति यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत में चकबंदी प्रक्रिया के कारण मार्ग की नाप नहीं हो पा रही थी। अब चकबंदी पूरी हो चुकी है। बजट उपलब्ध होते ही मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें