फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग टीम के साथ मारपीट

Sat, 24 Jan 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय में बिजली चेकिंग कर रही पावर कारपोरेशन की टीम को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिससे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और चेकिंग कार्य ठप हो गया। अवर अभियंता ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन की टीम ने शुक्रवार को रमेड़ी मोहल्ले के अखाड़ा तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी कुमार सौरभ ने बताया कि टीम में अधिशाषी अभियंता मीटर प्रेमनारायण, एई मीटर कैलाशचंद्र शाक्या व जेई मीटर नरेंद्र पाल व कुरारा के जेई विकास श्रीवास्तव थे।

बताया कि दिन में करीब 3:45 बजे राजेंद्र कुमार द्विवेदी के घर में मीटर से बाईपास बिजली जलाते पकड़ा। इसके बाद चंद्रमौलि द्विवेदी अधिवक्ता के मकान पर बिजली की चेकिंग करने लगे। यहां पर मौजूद लोगों से टीम का विवाद होने लगा। इसी के चलते भीड़ ने इन टीम के अधिकारियों के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी।
विज्ञापन


झगड़ा होने अन्य कर्मचारी मौके से भाग निकले। कुरारा उपकेंद्र के जेई विकास श्रीवास्तव ने कोतवाली में चंद्रमौलि सहित दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें