फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सावन के पहले दिन शिवालयों में गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/सरीला। भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास 30 जुलाई बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए श्री शल्लेश्वर धाम सरीला सहित जिले के शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित श्री शल्लेश्वर धाम चंदेलकालीन मंदिर है। यहां स्थापित शिवलिंग के हर वर्ष एक चावल के दाने के बराबर बढ़ने की मान्यता है। मंदिर से एक किलोमीटर दूर शल्लऊ कुआं भी आस्था का केंद्र है। करीब 50 वर्षों से यहां श्रावण महोत्सव और शिव बारात का आयोजन होता है। श्रावण महोत्सव के तहत 3, 10, 17 और 24 अगस्त को कांवड़ यात्राएं निकलेंगी। कांवड़िये बेतवा नदी से जल भरकर भगवान शल्लेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। 18 अगस्त को कलश यात्रा होगी, जबकि 19 से 26 अगस्त तक शिव महापुराण कथा और अन्य अनुष्ठान चलेंगे। 27 अगस्त को हवन के साथ महोत्सव का समापन होगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर और कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई कराई गई है। पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बेतवा नदी के घाटों पर पुलिस बल और गोताखोर तैनात रहेंगे। मंदिर परिसर में महिला पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर रहेंगी। उपजिलाधिकारी विकास कुमार यादव ने शांतिपूर्ण दर्शन-पूजन की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें