फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रक की टक्कर से एआरटीओ के सेवानिवृत्त अकाउंटेंट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर बेतवा नदी पुल के पास बुधवार शाम करीब चार बजे अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एआरटीओ विभाग के सेवानिवृत्त लेखाकार की मौत हो गई। इस हादसे में एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

बांदा निवासी 74 वर्षीय मंजूर अहमद एआरटीओ विभाग में लेखाकार पद से सेवानिवृत्त थे। बुधवार को वह अपने साथी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के साथ बाइक से बांदा से हमीरपुर आ रहे थे। बेतवा पुल के पास पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठे मंजूर अहमद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बाइक चला रहे ब्रजेश कुमार त्रिपाठी भी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने मंजूर अहमद को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही एआरटीओ विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर यशपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पीछे से आए अज्ञात ट्रक की टक्कर से हादसा होना सामने आया है। दोनों बाइक सवार हेलमेट पहने हुए थे। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें