फोटो 05 एचएएमपी 09- बेतवा नदी पर स्थिति क्षतिग्रस्त चंडौत पुल। संवाद
हमीरपुर। जिले के सरीला तहसील क्षेत्र से निकली बेतवा नदी पर बने चंडौत पुल की 45.5 लाख रुपये से मरम्मत होगी। इसके लिए लोनिवि ने निविदा जारी कर दी है।
राठ-कालपी होते हुए मदारीपुर मार्ग पर स्थिति यह पुल दशकों से मरम्मत की बाट जोह रहा है। इसकी मरम्मत से क्षेत्रवासियों को आवा गमन में सुविधा होगी।वहीं, जलालपुर पुल की मरम्मत के लिए विभाग ने कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी है। स्वीकृति मिलते ही इसकी भी मरम्मत कराई जाएगी।
बेतवा नदी पर बने चंडौत पुल से रोजाना कालपी, उरई, जालौन, झांसी, कानपुर, इटावा और दिल्ली की ओर सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।
पुल की सतह खराब होने के कारण लंबे समय से यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। लोनिवि ने इसके मरम्मत के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजा था। शासन स्तर से इस पुल की मरम्मत कार्य की स्वीकृति दे दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इसके मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।