फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान प्रमोद ने जीती चैंपियनशिप

Mon, 05 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
कंधौली में अखाड़े में जोर आजमाइश करते पहलवान। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 गांव में स्वामी गंगादास बाबा की पुण्य स्मृति में हो रहे चार दिवसीय मेले के तीसरे दिन रविवार को साधूराम उच्चतर मा.विद्यालय परिसर में दंगल का आयोजन किया गया। पहलवान प्रमोद ने चैंपियनशिप जीती। दंगल में मेघराज मसगांव व लखनऊ के सुशील के बीच कांटे की टक्कर हुई और कुश्ती बराबरी पर रही। लींगा के प्रीतम ने मौदहा के विनोद को धोबी पछाड़ दिया।
विज्ञापन


अंशुल उन्नाव ने संदीप बाराबंकी को, राजू मसगांव ने रामसिंह भवानीपुर को पटखनी दी। इसी प्रकार सुम्मेरउन्नाव ने नजाकत अली बांदा को तथा रामगोपाल विलगांव कंधौली ने राजू कानपुर को हराया। दंगल में अन्य कई पहलवान भिड़े। संचालन ध्रुवराम अध्यापक ने किया। रेफरी की भूमिका रामदास लोधी, जुझार सिंह लोधी ने निभाई।
विज्ञापन


दंगल का आयोजन ग्राम प्रधान शंभूदयाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें