फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बंदूक की बट से मार किया घायल

Sun, 08 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर थानाक्षेत्र के लरौंद गांव में नशे में धुत आरोपियों ने एक युवक कोे लात-घूंसों तथा बंदूक की बटों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, छानीबुजुर्ग गांव में दरवाजे न खोलने पर तीन लोगों ने गाली गलौज कर हवाई फायरिंग की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


लरौंद गांव निवासी रामस्वरूप पुत्र देवीदयाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में बैठा था। तभी शराब के नशे में गांव के माधव उसका पुत्र मोनू व महेश्वरी रैदास आकर अकारण गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। साथ ही लाइसेंसी बंदूक की बट से सिर पर वार कर दिया।

उधर विपक्षी माधव का कहना है कि रामस्वरूप द्वारा रंजिशन उसे फंसाया जा रहा है। रामस्वरूप व लल्लू आपस में झगड़ा करते है और उन्हें गाली गलौज करते है। वहीं छानीबुजुर्ग गांव निवासी मंगलसिंह पुत्र रामबली सिंह ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 9 बजे वह घर में खाना खाने के बाद परिवार के साथ बैठा था।
विज्ञापन


तभी गांव के शेखर सिंह, विकास सिंह व मुस्सू सिंह दरवाजे पर आकर अकारण गाली गलौज करने लगे। लेकिन दरवाजा नहीं खोला तो आरोपी हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करते जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें