फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सीडीओ को दो गोवंश मृत मिले, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। गुरुवार शाम करीब चार बजे मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बांकी स्थित गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में दो गोवंश मृत मिले, जबकि तीन की हालत मरणासन्न थी।
विज्ञापन


गोशाला में भूसा और पानी की पर्याप्त व्यवस्था न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। लापरवाही पर खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अंकुर सचान और पंचायत सचिव प्रदीप कुमार गौतम का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही तीनों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। सीडीओ ने गोशाला में गोवंश के रखरखाव तथा चारे और पानी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद बिलहड़ी स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें