फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जिलाबदर की ससुराल में छत से गिरकर गई जान

विज्ञापन
फोटो 01 एचएएमपी-15 मृतक रेवती रमण की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के जिलाबदर आरोपी की बीती रात ससुराल में छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक के परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। बिवांर के बंधी मोहल्ला निवासी रेवती रमण उर्फ डिपेंसी की शादी चार साल पूर्व धनपुरा गांव में हुई थी। आपसी मतभेदों और झगड़ों के चलते उसकी पत्नी प्रांशी बीते कुछ माह पहले मायके चली गई थी। छोटे भाई भोला ने बताया कि बुधवार देर शाम भाई पत्नी को लेने ससुराल गया था जहां उसकी मौत हो गई। आरोप है कि भाई के साथ पहले मारपीट की गई और उसके बाद उसे छत से फेंक दिया गया।
विज्ञापन

वहीं उसके साले लाला ने बताया कि जीजा रात लगभग 12 बजे घर आए थे। इस दौरान सभी लोग सो रहे थे। वह दरवाजा पीटते रहे लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला।
इसके बाद वह पीछे की दीवार से छत पर चढ़ गए। इसी दौरान उन्होंने पीआरवी पुलिस को सूचना दी जिसपर वह पड़ोसी मलय सिंह की छत पर चढ़ गया। वहीं से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आ गिरा। घायल अवस्था में उसे छानी सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। एक दो वर्ष की बेटी भी है। पोस्टमार्टम के सूत्रों की मानें तो मृतक के सिर में गहरा घाव निकला है। वहीं मुंह में भी चोट थी।
थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पूछताछ की गई है अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक जिलाबदर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें