फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने शुरू की अवैध खनन की जांच

Fri, 07 Apr 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौरंग के अवैध खनन के मामले की सीबीआई जांच शुरू हो गई है। मुख्यालय में फिलहाल एक अधिकारी अभिलेख समेटने में लगा है। गुरुवार की देर शाम मुख्यालय के एक डाक बंगले में उन्हें ठहरा गया है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की ओर से सात अप्रैल को प्रदेश सरकार से अवैध खनन पर जवाब मांगा गया है।

पूर्व सरकार द्वारा मौरंग खनन में की गई गड़बड़ी को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई इन दिनों प्रदेश के कई जिलों में जांच कर रही है। इसी क्रम में मुख्यालय में भी सीबीआई का एक सीओ स्तर का अधिकारी पिछले दो दिनों से मुख्यालय के डाक बंगले में ठहरा है। फिलहाल अधिकारी नदियों में जाकर सबूत एकत्र करने में जुटे हैं। सीबीआई टीम के अधिकारी गांवों में खनन संबंधी जानकारी ग्रामीणों से कर रहे हैं। इसमें गहनता से जांच पड़ताल हो रही है। गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे डाक बंगले में सीबीआई की टोह ली गई।

डाक बंगले में मीडिया के आने की जानकारी मिलते रूम से अधिकारी तेजी से बाहर निकले और चालक से कार को आगे बढ़ाने को कहा। मौके पर मौजूद खनिज अधिकारी रामकुमार मिले। जानकारी करने पर कहा कि गुरुवार को सीबीआई के एएसपी व सीओ को जांच के संबंध में आना था। इसीलिए यह डाकबंगला बुक कराया है। कहा कि आने वाले अधिकारियों के  ठहरने संबंधी व्यवस्था देखने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें