फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भूखे पेट गोवंश... 24 घंटे बाद भी चारा नहीं

विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपी- 25 निवादा गांव स्थिति अटल उपवन में भूखे पेट घूमते गोवंश। संवाद
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। विकासखंड मुस्करा के निवादा गांव स्थित गो-आश्रय स्थल में बीते शनिवार को मृत गोवंशों को दफनाने के बाद शेष बचे मवेशियों को सड़क किनारे बने अटल उपवन में शिफ्ट कर दिया गया लेकिन इन्हें बीते 24 घंटे से भूसा-चारा न मिलने से मवेशियों की हालत बद से बदतर बनी हुई है।
विज्ञापन

उक्त गो-आश्रय स्थल पर 20 मवेशियों की मौत होने की खबर को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासनिक अमले ने आनन-फानन में सभी गोवंशों को वहां से हटाकर सड़क किनारे अटल उपवन में शिफ्ट कराया है। लेकिन बीते 24 घंटे से अभी तक इनको भूसा-चारा का इंतजाम नहीं कराया गया। इससे इन मवेशियों की हालत बद से बदतर हो गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आश्रय स्थल के मवेशियों के लिए भूसा-चारा का पहले से कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया। इससे मवेशी भूखे पेट दलदल में फंसकर असमय मौत के गाल में समा रहे हैं। गांव निवासी गो संरक्षक दल के जिलाध्यक्ष रामधनी ने बताया कि मवेशियों को शनिवार के दिन शिफ्ट करने दौरान चारा डाला गया था, लेकिन उसके बाद लगभग 24 घंटों तक उन्हें कोई भूसा या चारा नहीं दिया गया है। वहीं सचिव रामसेवक ने बताया कि भूसा और चारा लाया जा रहा है।
विज्ञापन

बीडीओ राजीव कुमार सिंह का कहना है कि भूसा-चारा का इंतजाम किया जा रहा है। अवकाश के चलते सोमवार को मामले की जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें