फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा घर गिरने से सो रहे मां-बेटा घायल

Sun, 28 Aug 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
घायल जगदीश बाबा को देखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली के पथनौड़ी गांव में शनिवार को तड़के कच्चा घर गिरने से मां-बेटे दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाकर दोनाें को बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
विज्ञापन



पथनौड़ी गांव निवासी धनीराम विश्वकर्मा के तीन पुत्र जगदीश बाबा, सीताराम और राजकिशोर हैं। जगदीश बाबा अपनी 70 वर्षीया मां सियारानी के साथ एक घर में रहता है।  सीताराम और राजकिशोर अलग-अलग रहते हैं। शनिवार को जगदीश बाबा अपनी मां के साथ घर में लेटा था। तड़के करीब चार बजे अचानक कच्चा घर भरभरा कर गिर गया।


इससे दोनों मिट्टी में दब गए। ग्रामीणों ने आवाज सुनी तो दौड़ पड़े। आननफानन मां बेटे को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सियारानी के बेटे राजकिशोर ने बताया कि घर गिरने से उसमें रखा हजारों का सामान और गृहस्थी पूरी तरह से स्वाहा हो गई। तहसीलदार परशुराम ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल से मुआयना कराया गया है। बताया कि दैवीय आपदा के तहत पीड़ित को मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें