फोटो- 11 एचएएमपी 11- हाईवे किनारे खड्ड में घुसी कार। राहगीर
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे से लौटकर चौडगरा, फतेहपुर जा रहे भाई-बहन की कार हाईवे पर किनारे खड़ी करते समय अचानक लुढ़क गई और सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में कार सवार बच गए। राहगीरों की मदद से कार को सीधा कर खड्ड से बाहर निकाला गया।
चौडगरा, फतेहपुर निवासी राजीव सिंह बहन पूजा सिंह के साथ किसी काम से कार से कस्बे में आए थे। मंगलवार दोपहर दोनों कार से वापस चौडगरा लौट रहे थे। नवीन गल्ला मंडी के आगे हाईवे किनारे कार खड़ी करके लघुशंका के लिए चले गए। इसी दौरान अचानक कार लुढ़कने लगी और हाईवे किनारे स्थित खड्ड में जाकर पलट गई। कार पलटने की जानकारी होते ही आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंच गए और बहन को बाहर निकाला। राहगीरों की मदद से कार को सीधा कर खड्ड से बाहर निकाला गया।