फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो ड्यूज पाने को परेशान रहे प्रत्याशी

Sat, 10 Oct 2015 12:09 AM IST
अमर उजालाब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में चौथे चरण के नामांकन के लिए शुक्रवार को विकास खंड परिसर में पहले दिन प्रत्याशियों व समर्थकाें की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं नो ड्यूज प्रमाण पत्र न मिलने के चलते लोगों को नामांकन कराने में भी परेशानी हुई।   
विज्ञापन


अंतिम चरण को नामांकन कराने के लिए आरक्षित सीटों के उम्मीदवार तहसील में जाति प्रमाण पत्र पाने के लिए परेशान देखे गए। वहीं यहां के दो पंचायत सचिवों की मतदान में ड्यूटी लगने से करीब एक दर्जन गांव पंचायतों के दर्जनों लोग अदेयता प्रमाण पत्र नहीं प्राप्त कर सके।

 इस पर बीडीओ ने श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने प्रत्याशियों से कहा कि वह बिना अदेय प्रमाण पत्र के नामांकन पर्चे दाखिल कर दें। सचिवों की चुनावी ड्यूटी खत्म होने के बाद शनिवार को अदेयता प्रमाण पत्र प्राप्त कर जमा कर दें। उधर नामांकन के पहले दिन विकासखंड परिसर प्रत्याशियों से खचाखच भरा रहा। कई बार पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें