फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नहर ओवरफ्लो, 200 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 17 एचएएमपी 17-नहर ओवरफ्लो होने से गेहूं के खेत में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन


-लहचूरा बांध की नहर में सिल्ट सफाई में लापरवाही
-चंडौत सहित कई गांवों में गेहूं-चना-मटर की फसल डूबी

संवाद न्यूज एजेंसी

सरीला (हमीरपुर) लहचूरा बांध से सिंचाई के लिए छोड़ा गया पानी सरीला तहसील क्षेत्र में किसानों के लिए संकट बन गया। सिल्ट सफाई ठीक से न होने के कारण नहर का पानी ओवरफ्लो होकर पटरियों से खेतों में जा घुसा। थाना जरिया क्षेत्र के ग्राम चंडौत सहित आसपास के इलाकों में चना, मटर, लाही और गेहूं की 200 बीघा की फसलें जलमग्न हो गईं।

तहसील क्षेत्र के करीब 30 से अधिक गांव के किसान लहचूरा बांध से निकली नहर से सिंचाई पर निर्भर हैं। लोगों का आरोप है कि प्रत्येक वर्ष सिल्ट सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। नहर में पानी छोड़ने से पहले न तो पूरी सफाई कराई जाती है और न ही पटरियों का स्थल निरीक्षण होता है। नतीजतन पानी छोड़े जाते ही कमजोर स्थानों से नहर कट जाती है और खेतों में पानी भर जाता है। किसानों के मुताबिक, हर साल सरीला क्षेत्र में हजारों बीघा फसल इस लापरवाही की भेंट चढ़ जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से चंडौत गांव में नहर की ठीक से सफाई न होने के कारण पानी खेतों में भर रहा है। प्रभावित किसानों में रोहित की 8 बीघा, हरिमोहन निगम की 3 एकड़, चंद्रशेखर की 1 बीघा, रमेश और राधे की एक-एक बीघा, काशीराम की 2 बीघा, अशोक महाराज की 15 बीघा तथा भगवती महाराज की 5 बीघा फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है।
-


किसानों की पीड़ा

फोटो 17 एचएएमपी 18- रोहित निगम।
प्रभावित किसान रोहित निगम ने बताया कि आठ बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। समय पर सिल्ट सफाई नहीं हुई और नहर की पटरियां कमजोर थीं। इसकी सूचना नहर विभाग के अधिकारियों, एसडीएम सरीला और राठ विधायक को दी जा चुकी है।



फोटो 17 एचएएमपी 19- रामवतार निषाद।
किसान रामवतार निषाद ने कहा कि मेरी दो बीघा जमीन की फसल में नहर का पानी भर गया है। अगर जल्द पानी नहीं रोका गया तो पूरी फसल नष्ट हो जाएगी। किसान कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन




वर्जन
नहर ओवरफ्लो और फसल नुकसान की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर टीम भेजकर नहर की मरम्मत कराई जाएगी।
-बलराम गुप्ता, एसडीएम सरीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें