फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुरः कामगारों को गतंव्य तक भेजने के लिए हरदोई से मांगी 51 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर में सरसई व महोबा की सीमा पर पैदल व वाहनों से आ रहे प्रवासी कामगारों को शनिवार रोककर स्कूलों में ठहराया गया है। जहां से प्रशासन इन प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था कर करीब 12 रोडवेज बसों से भेजा।
विज्ञापन

अभी भी तीन हजार कामगार बचे है। जिन्हें उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन बसों की व्यवस्था में लगा है। जानकारी के अनुसार हरदोई से 51 रोडवेज बसें मंगाई हैं। इन बसों के आने पर इन सभी प्रवासियों को भेजा जाएगा।
शनिवार को सूरत, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि जगहों से आए सैकड़ों प्रवासी मजदूरों ने पीएचसी के बाहर बताया सैकड़ों किमी पैदल चलकर आए हैं। जांच के लिए सुबह से बैठे हैं। इस वजह से तमाम लोग बिना जांच कराए ही घरों को लौट गए हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. राम अवतार निषाद ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग आ जाते हैं, जिसमें कुछ समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें