फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फतेहपुर से हमीरपुर के लिए शुरू हुई बस सेवा

Sun, 23 Nov 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। फतेहपुर डिपो ने जिले के लिए सीधे बस सेवा शुरू की है। यात्रियों को यह बस सुबह 9-10 बजे तक हमीरपुर बस स्टैंड पर मिलेगी। इसके बाद यह बस यहां से रवाना होकर सीधे घाटमपुर होते हुए फतेहपुर जाएगी। इससे फतेहपुर जाने वाले यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है।
विज्ञापन

अभी तक हमीरपुर डिपो से फतेहपुर जाने के लिए सीधे कोई बस सेवा नहीं थी। लंबे समय से इस रूट पर बसों की मांग चल रही थी। फतेहपुर डिपो ने हमीरपुर से फतेहपुर के लिए रोडवेज की सेवा शुरू कर दी है। फतेहपुर जाने वाले यात्रियों के लिए यह बस सुबह 9-10 बजे तक बस स्टैंड पर मिलेगी। 10 बजे यह बस यहां से रवाना होकर घाटमपुर होते हुए फतेहपुर को जाएगी।
शहर निवासी समाजसेवी जलीस खान, अश्वनी भदौरिया, सुरेंद्र सिंह आदि लोगों ने कहा कि यह सुविधा शहरवासियों के लिए सुखद साबित हुई है। एआरएम आरसी साहू ने बताया कि अभी फतेहपुर डिपो ने यह सेवा शुरू की है। हमीरपुर डिपो भी एक बस जल्द ही इस मार्ग पर शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें