फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग से घर जला

Sun, 07 May 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
इंगोहटा गांव में मकान में लगी आग को बुझाते लोग। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव में रविवार दोपहर  शार्ट सर्किट सेमकान में आग लग गई। इससे घर-गृहस्थी राख हो गई। पड़ोसियों का भी खासा नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं सूचना देने के बाद करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन



इंगोहटा गांव निवासी बिल्लू उर्फ देवीदयाल साहू के घर में दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लगी और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। लोग कुछ समझ पाते उसके पहले ही सब धू-धूकर जल गया। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बिल्लू साहू की घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। गृहस्वामी के अनुसार, उसे करीब डेढ़ लाख की क्षति हुई है।

वहीं आग बुझाने के दौरान पड़ोसी सुखलाल साहू, महावीर साहू, लल्लन तिवारी व घसीटा साहू का भी खासा नुकसान हुआ है। आग बुझाने के लिए उन्हीं के खपरैलों से होकर पहुंचते रहे।  पड़ोसियों के अनुसार आग बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने पर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी लेकिन वह दो घंटे बाद गांव पहुंची। तब तक आग पर काबू पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें