फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सेमेस्टर वार्षिक परीक्षाएं शुरू

Thu, 08 May 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
 हीरानंद पीजी कालेज बिवांर में निरीक्षण करते महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अभिनंदन सिंह व अन्य। स - फोटो : हीरानंद पीजी कालेज बिवांर में निरीक्षण करते महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अभिनंदन सिंह व अन्य। स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन
गहरौली। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाएं बुधवार को आयोजित हुई। परीक्षा केंद्र में दो छात्रों की परीक्षा कराने में सात शिक्षक लगाए गए तो वही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कड़ाई से कराई गई।
विज्ञापन

कस्बा बिवांर में संचालित हीरानंद पीजी काॅलेज के प्राचार्य डॉ. अभिनंदन सिंह ने बताया कि बीए अंतिम वर्ष की राजनीति विज्ञान तृतीय प्रश्न की परीक्षा के लिए एक छात्र पंजीकृत था। इसकी परीक्षा के लिए दो कक्ष निरीक्षक,एक सहायक कक्ष निरीक्षक,दो आंतरिक उड़ाका दल, केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष के अलावा दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष डॉ. वकील अहमद ने बताया कि बुधवार की शाम पाली में आयोजित हुई बीए फाइनल राजनीति विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के लिए दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे जो दोनों परीक्षा में मौजूद रहे है।
विज्ञापन

वही सरस्वती विद्यापीठ महिला महाविद्यालय मौदहा की प्राचार्या ममता पांडेय ने बताया कि तीन से छह बजे तक शाम पाली में एक छात्रा की परीक्षा संपन्न कराई गई। इसको लेकर छह शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें