फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैल ने किसान को मार डाला

Sun, 30 Jul 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में दवा का छिड़काव कर बाइक से घर लौट रहे किसान के  पेट में एक अन्ना घूम रहे बैल ने सींग मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



जलालपुर थाने के लोधीपुरा गांव निवासी किसान मनोज कुमार (40) पुत्र निरपत के पास करीब पांच बीघा जमीन है। जिस पर खेती कर अपने परिवार का गुजर बसर करता है। किसान ने इस साल अपने खेत में उड़द की फसल बोई थी। खेत में खड़ी फसल के साथ खरपतवार उगने के कारण शनिवार को मनोज दवा का छिड़काव करने खेत पर गया था।


शाम करीब छह बजे जब वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी सरीला बरहरा गांव के बीच सड़क पर जा रहे एक अन्ना बैल ने उसके पेट में सींग मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे तभी रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक किसान के चचेरे भाई बिपत पाल ने बताया कि मनोज को एक पुत्र अजय (13) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें