फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखा छीनी बाइक

Wed, 17 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर थानाक्षेत्र के धौहल गांव में खरीदारी करने आए युवक को एक बदमाश ने तमंचा दिखाकर बाइक छीन ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के पतरिया डेरा निवासी चंद्रभान व धौहल गांव के संजय खान का कु छ रुपयों का लेनदेन था। तीन दिन पहले धौहल गांव चंद्रभान अपने मामा के साथ खरीददारी करने बाइक से गया था।
 वहां संजय खान मिल गया और 50 हजार रुपये बकाया होने की बात कहकर तमंचे दिखाकर उसकी बाइक छीन ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की।

थानाध्यक्ष जलालपुर रामआसरे यादव ने बताया कि संजय खान शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, राहजनी, लूट व आर्म्स एक्ट के सात मामले थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर संजय खान के विरुद्ध अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें