फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों से भिड़े पिता-पुत्र हुए घायल

Wed, 17 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में मंगलवार की रात एक घर में पांच बदमाश घुस गए। दुकान में रखी गोलक को अपने कब्जे कर लिया। इस बीच रामलीला देखकर लौटे गृहस्वामी और उसका पुत्र घर के अंदर लूटपाट कर रहे बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने लोहे की राड मारकर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुन दौड़े ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने उससे तमंचा भी छीन लिया। दोनों घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पिता ने थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस पकड़े  गए बदमाश से अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

गांव निवासी अमर सिंह मकान में ही परचून की दुकान खोले हैं। गांव में रामलीला हो रही थी। लोग रामलीला देखने गए थे। वह भी दुकान और मकान में ताला लगाकर अपने पुत्र संजय सिंह के साथ रामलीला देखने चले गए। रात में लगभग एक बजे दोनों घर लौटे तो दुकान का दरवाजा खुला देखकर  दोनों मकान के अंदर घुसे तभी घात लगाए खड़े एक बदमाश ने उन पर राड  से हमला कर दिया।
विज्ञापन


अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुत्र संजय सिंह बदमाशों से भिड़ गया और उसने एक बदमाश को तमंचा के साथ पकड़ लिया। दोनों में खूब मारपीट हुई। वह भी घायल हो गया। अन्य बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए और बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घायल दुकानदार ने पुलिस को दी गई तहरीर में दुकान में रखी गोलक से 15 हजार रुपये नगद व अन्य सामान ले जाने की बात कही है। गोलक दुकान से दूर बड़ा तालाब के किनारे पड़ी पाई गई। घायल अमर सिंह को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया।  ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सौरभ सिंह ने बताया कि बदमाशों ने आसपास के सभी मकानों की कुंडियां बंद कर दी थी।

इस वजह से लोग शोर मचाने के बाद भी बाहर नहीं आ सके। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम रज्जब खान निवासी सिंहपुर बांदा बताया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें