फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 18 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
accident - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
रविवार थाना सिसोलर गांव में चौराहा पार कर रहा युवक बोलेरो की चपेट में आ गया। युवक बोलेरो में फंसकर दूर तक घिसटता चला गया। राहगीरों ने युवक को फंसा देखकर शोर मचाया और बाइकों से पीछा किया। लेकिन चालक वाहन को तेज गति से भगाता रहा, जिससे युवक की मौत हो गई। राहगीरों व सिलोसर पुलिस की सूचना पर मटौंध पुलिस ने चालक को दबोच लिया है।
विज्ञापन


थाना सिसोलर गांव में रविवार शाम करीब छह बजे सुमेरपुर-टिकरी मार्ग की ओर एक बोलेरो तेज गति गुजरी। लेकिन इस बीच सिसोलर गांव निवासी रवि वर्मा (19) पुत्र झब्बू गांव स्थित चौराहा पार करने लगा। इस पर वह वाहन की चपेट की चपेट में आ गया और वह गाड़ी के अगले हिस्से में फंस गया।

यह देख लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने गाड़ी की गति और तेज कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइकों से पीछा किया। लेकिन बोलेरो काफी आगे भैंसमरी-तिंदुवा गांव संपर्क मार्ग के तिराहे पर पहुंची और चालक ने वाहन में सवार यात्रियों को उतार आगे फंसे युवक के क्षत विक्षत शव को निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया और वाहन लेकर चंपत हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना सिसोलर पुलिस चौकन्नी हो गई। पुलिस ने वायरलेस के जरिए बांदा जनपद के थाना मटौंध व मौदहा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर मटौंध पुलिस ने इस वाहन को पकड़ लिया। सिसोलर थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि वह मटौंध थाना पहुंच रहे हैं और दुर्घटना कर भागीबोलेरो अपने कब्जे में ले लेंगे। युवक की मौत से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें