फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दो दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। दो दिन से लापता 22 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर बने एक कुएं में मिलने से परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा थाना क्षेत्र के मसगांव निवासी प्रद्युम अहिरवार का इकलौता बेटा संजय कुमार (22) गुरुवार से लापता था। कोई सुराग न मिलने पर शुक्रवार को थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई थी। शनिवार शाम लगभग 6 बजे संजय का शव गांव के बाहर बने कुएं में देखा गया।
घटना की खबर परिजनों तक पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पिता प्रद्युम अहिरवार के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पड़ोसियों के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। इससे परिवार परेशान था। बताया जाता है कि संजय की बीमारी के इलाज के लिए प्रद्युम ने साहूकारों सहित समस्थिता समूह से कर्ज लिया था। परिवार मेहनत-मजदूरी करके कर्ज चुकाने के प्रयास में लगा था। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक कौशल सिंह ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें