फोटो 23 एचएएमपी 26- भवानी गांव में नदी किनारे शव देखने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के भवानी गांव में रविवार शाम नदी किनारे टेसू के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक ने अपने ही लोअर से फंदा लगाया था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान भवानी निवासी मुकेश सिंह (45) पुत्र राम सिंह के रूप में हुई।
मृतक के बड़े भाई गोविंद सिंह ने बताया कि चारों भाई अलग-अलग रहते हैं। मुकेश की दो बेटियां हैं और करीब 12 वर्ष बाद दो दिन पूर्व उसके घर बेटे का जन्म हुआ था। पत्नी ने बांदा के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया है। मुकेश शनिवार सुबह घर से यह कहकर निकला था कि वह बांदा अस्पताल जा रहा है। रविवार को ग्रामीणों से उसके फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली।
बताया कि मुकेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और उसके हिस्से में करीब 45 बीघा जमीन थी। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
फोटो 23 एचएएमपी 26- भवानी गांव में नदी किनारे शव देखने पहुंचे ग्रामीण। संवाद