हमीरपुर के राठ में पांच दिन पूर्व 20 वर्षीय युवती का शव घर में फांसी पर झूलते हुए मिलने के मामले में एक नया माेड़ आ गया है। दिल्ली से लौटे भाईयों ने शव को नदी से निकाल पुलिस को सौंप दिया है। आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। बता दें कि परिजनों ने शव को नदी में विसर्जित कर दिया था।
मझगवां थानाक्षेत्र गांव निवासी युवक ने बताया कि वह तीन भाई हैं। तीनों भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव में उनके पिता, मां व 20 वर्षीय बहन रहती थीं। पिता दिव्यांग हैं जबकि मां बीते छह माह से बीमार चल रही हैं। आरोप लगाया कि गांव के कोटेदार का पुत्र उनकी बहन से जबरन बात करने लगा। युवती ने अपने चाचा को युवक द्वारा परेशान करने की बात बताई।