फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छह दिन से लापता किशोर का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
फोटो 28 एचएएमपी 51 मृतक अयान। स्रोतः परिजन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। चार दिन पहले धुपकली तालाब में मिले शव की शिनाख्त लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी अयान के रूप में हुई है। वह छह दिन से लापता था।
विज्ञापन

नगर के धुपकली तालाब में शनिवार सुबह अज्ञात शव मिला था। उसे शिनाख्त के लिए सीएचसी की मोर्चरी में रखा दिया था। मंगलवार देर शाम लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी इरशाद खान उर्फ पप्पू ने शव की शिनाख्त की और बताया कि शव उनके बेटे अयान उर्फ अरमान (14) का है। बताया कि बेटा 23 जुलाई की शाम पांच बजे घर से बिना बताए निकल गया था।
विज्ञापन

बताया कि 24 जुलाई को उनकी पत्नी जरीना ने कोतवाली में गुमसुदगी दर्ज कराई थी। वहीं अज्ञात शव मिलने के 72 घंटे बाद शिनाख्त न होने पर पुलिस पोस्टमार्टम करा रही थी। तभी इरशाद ने शव की शिनाख्त उसके कपड़ों से अपने बेटे के रूप में की। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शव की शिनाख्त होने पर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें