फोटो 10 एचएएमपी 01- मृतक हेमंत यादव की फाइल फोटो। परिजन
बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के टीहर गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव कुएं में उतराता मिला। मृतक की पहचान हेमंत यादव (30) के रूप में हुई है जो सोमवार से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुधवार शाम हेमंत के पिता जगदेव यादव ने पुलिस चौकी में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग प्रभात फेरी के लिए निकले थे। इसी दाैरान उन्हें रामलीला मैदान के पास कुएं से दुर्गंध महसूस हुई। लोगों ने जब कुएं में झांका तो भीतर युवक का शव उतराता दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना युवक के परिजन को दी। हेमंत के पिता ने बिवांर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर जांच की।
जगदेव ने बताया कि बेटा हार्वेस्टर चलाता था। उसका एक तीन वर्ष का बेटा है। थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारण का पता चल सकेगा।