फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नीम के पेड़ के नीचे मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी 06- मृतक की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के छानी-इंगोहटा मार्ग से करीब 100 मीटर दूर खेत में नीम के पेड़ के नीचे मंगलवार को युवक का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान स्वासा खुर्द गांव निवासी आशुतोष उर्फ संतलाल (35) रूप में हुई। शव के पास दो जगह उल्टी पड़ी होने से जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। चार माह पहले भी युवक 15 दिनों तक लापता रह चुका है। तब पिता महेश्वरीदीन ने ललपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


गांव निवासी रामभजन खेत में तिल की फसल काटने गए थे। उन्होंने पेड़ के नीचे युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने आसपास मवेशी चरा रहे लोगों को जानकारी दी। चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद मौदहा सीओ राजकुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वाॅड ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के पैरों के पास कुछ रुपये बिखरे मिले जबकि कुछ दूरी पर चप्पलें पड़ी थीं।
हलका इंचार्ज एसआई नागेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक सोमवार सुबह से घर नहीं गया था। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा न्यायालय में लंबित है। आशुतोष के पड़ोसी गौरव शिवहरे ने बताया कि उसकी पत्नी करीब चार महीने से मायके में रह रही है। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें