फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा आज : परीक्षा केंद्रों के कक्ष में लगे ब्लैक बोर्डों की नहीं हुई पुताई

Tue, 17 Feb 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 17 एचएएमपी- 12 शहर स्थिति जीआईसी में लिखे पड़े ब्लैक बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर- भरुआ सुमेरपुर। आज से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ऐसे में जिले भर में बनाए गए 43 केंद्रों पर कक्षों में सीटिंग प्लान, पेयजल व साफ-सफाई आदि तैयारियां होती मिलीं। शहर के जीआईसी के कक्षों में लगे ब्लैक बोर्डों की पुताई तक अभी नहीं हो सकी है। बेंच में धूल आदि जमा मिली, हालांकि स्कूल प्रशासन इनकी साफ-सफाई व सीटिंग प्लान लगाते मिले। जिले काे चार जोन व 11 सेक्टर में बांटा गया है। कुल 43 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 29 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इन केंद्रों की 1,942 कक्ष निरीक्षक कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जीआईसी में कर्मी सीटिंग प्लान लगाते मिले। स्ट्रांग रूम के बाहर कांस्टेबल तैनात मिला। दूसरे तल में शौचालय की व्यवस्था नहीं मिली। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान अगर बाथरूम लगी तो उन्हें 25 सीढि़यां उतरकर नीचे जाना होगा। प्रधानाचार्य प्रकाश गौरव गौतम ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। ब्लैक बोर्ड की भी पुताई कराई जा रही है। हाईस्कूल में 296 व इंटर में 307 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।


-
एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं

राठ। एसडीएम अभिमन्रु कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। मंगलवार को परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पहुंचे और रोल नंबर के माध्यम से अपने कक्षों की जानकारी ली।
विज्ञापन



-
परीक्षा केंद्र दूर होने से रिस्तेदारों के यहां ठहर रहे परीक्षार्थी

मौदहा। खंडेह के इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों का परीक्षा केंद्र इचौली बनाया गया है। भमई के ज्वाला देवी कॉलेज का सेंटर सिसोलर बनाया गया है। इससे इन विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अपने परीक्षा केद्रों में पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। कुछ परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां रुके हैं तो कुछ लोगों ने किराये का कमरा भी ले रखा है। मंगलवार सुबह से ही छात्र-छात्राएं अपने केंद्रों में पहुंचकर सीटिंग प्लान देखते रहे।


सभी केंद्रों में लगे वॉयस रिकार्डिंग कैमरे

गहरौली। कस्बा मुस्करा में संचालित राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनेंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल 348 व इंटरमीडिएट में 310 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्राध्यक्ष अनिल कुमार पालीवाल ने बताया कि केंद्र के 19 कक्षो में रिकार्डिंग सहित सीसी कैमरे लगे हुए हैं। कस्बा बिवांर के हीरानंद इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 359 व इंटरमीडिएट के 430 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है। केंद्राध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि 15 कमरों में परीक्षा आयोजित होंगी। गोविंद विद्यालय इंटर कॉलेज गहरौली में हाईस्कूल के 423 व इंटरमीडिएट के 373 परीक्षार्थियों की परीक्षा होंगी। केंद्राध्यक्ष कमलेश बाबू ने बताया कि कक्षा में विद्युत व्यवस्था, पेयजल, साफ सफाई व्यवस्था पूरी कर ली गई है। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। साथ ही सिटिंग प्लान भी तैयार कर लिया गया है।
-


जिले के चार जोन व 11 सेक्टर में बांटा गया है। माध्यमिक के 988 व बेसिक के 954 कुल 1942 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए 43 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। - महेश कुमार गुप्ता, डीआईओएस हमीरपुर

फोटो 17 एचएएमपी- 12 शहर स्थिति जीआईसी में लिखे पड़े ब्लैक बोर्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें