फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रेलर खराब होने से हाईवे पर लगे जाम में तीन घंटे रेंगे वाहन

Tue, 17 Feb 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 17- एचएएमपी- 17 हाईवे में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। मंगलवार दोपहर को कस्बे के हाईवे पर खंभा लादकर जा रहा एक ट्रेलर बीच रास्ते में खराब हो जाने से जाम लग गया। तीन घंटे तक जाम में वाहन फेंसे रहे। बीच बीच में रेंगते हुए आगे बढ़े। इस दौरान पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र से खंभा लादकर हमीरपुर की ओर जा रहा एक ट्रेलर दोपहर करीब 12 बजे ग्रीन लॉज के पास हाईवे पर बीच रास्ते में खराब हो गया। जिससे कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। पांच किलोमीटर तक लगे जाम में स्कूली व रोडवेज बसों समेत सैकड़ों छोटे-बड़े चौपहिया वाहन फंस गए। तीन घंटे तक लगे जाम में राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर हाइड्रा की मदद से खराब ट्रेलर को हाईवे से हटाते हुए यातायात को बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें