फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के विकास की लड़ाई लड़ेगी भाकियू

Sat, 22 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
राष्टीय पंचायत को संबोधित करते राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित भाकियू की राष्ट्रीय पंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास की लड़ाई यूनियन लड़ेगी। कहा कि अन्ना मवेशी व दहेज प्रथा दोनों सामाजिक बुराई हैं। इसके लिए सभी को सरकार के साथ मिलकर कार्य करना होगा तभी इस कुप्रथा पर रोक लगेगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किसानों को मिलने वाली दैवी आपदा की धनराशि को लेखपालों द्वारा हजम कर लेने का मुद्दा जोरशोर से उठाते हुए आंदोलन की बात कही।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पंचायत मेें राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों को क्षेत्रीय आधार पर आरक्षण दिया जाए। साथ ही कहा कि यहां लोगों को बिजली, शिक्षा नि:शुल्क की जानी चाहिए। कहा कि विकास का पैसा गांवों में खर्च किया जाए तभी यहां के गांव खुशहाल होंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में मौरंग, गिट्टी, ग्रेनाइट का भंडार है। फिर भी बुंदेलखंड गरीब है। कहा कि बाहरी लोग यहां का खजाना लूटकर ले जा रहे हैं। इस पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि मौरंग आदि के पट्टे स्थानीय लोगों को दिए जाएं और इससे आने वाला राजस्व जिले के विकास में खर्च किया जाना चाहिए।

किसानों की कर्ज माफी पर कहा कि सरकार को प्रति किसान प्रति एकड़ 25 हजार रुपया फसल की बर्बादी होने पर दिया जाए जिससे एक समानता रहेगी और किसान खुशहाल रहेगा। उन्होंने पूरे बुंदेलखंड में उद्योग धंधों को स्थापित करे की मांग करते हुए कहा कि उद्यमियों को इस पर छूट दी जाए। बाहरी उद्यमी आएगा जिससे यहां का विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके  साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बुंदेलखंड के विकास के लिए भाकियू पदाधिकारियों से एक प्रस्ताव बनाने को कहा। कहा कि भाकियू अब जल्द समूचे बुंदेलखंड के विकास के लिए लड़ाई लड़ेगा। सभा में हरचरन फौजी ने कहा कि सरीला तहसील में दैवी आपदा को आई धनराशि का लेखपालों ने जमकर बंदरबांट दिया है। कहा कि भ्रष्टाचार उजागर करने पर उन्हें धमकियां दी जा रही है। लेकिन वह मरने से डरने वाला फौजी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई के लिए संघर्ष जारी रहेगा। राष्ट्रीय पंचायत को प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, हरदत्त पांडेय आदि ने संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत ने किया। इस मौके पर महिला शाखा जिलाध्यक्ष विशेखा राजपूत, बैजनाथ अवस्थी, रमेश सिंह यादव, रामलखन ईटा, रानू निगम, बृजेश सिंह राजपूत, कमलेश तिवारी, रामसिंह पटेल, जगराम तिवारी, लाखन सिंह पटेल, विक्रम सिंह, सुदर्शन सैनी, रमेश सिंह गौर, बबलू चौधरी, कबीरुददीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें