फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने गिनाई उपलब्धियां

Wed, 06 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
मुस्करा में गोष्ठी को संबोधित करते सांसद पुष्पेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मौदहा में कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को भव्य समर्पण दिवस के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद, विशिष्ट अतिथि सुमेरपुर के चेयरमैन शिवनारायन सोनकर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह ने की। पार्टी नेता बाबूराम निषाद ने दल के इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ने की बात कही।
विज्ञापन


गोहांड में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं। अनुसूचित मोर्चा के मंत्री हरचरन अनुरागी, अनिल राजपूत व संचालक जिलामंत्री अमर सिंह बाबा मौजूद रहे। गहरौली/मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के विवेकानंद विद्यालय में आयोजित भाजपा के 37वें स्थापना दिवस में भाजपा सांसद पुष्पेंद्र चंदेल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया। मौके पर पुष्पा अनुरागी, मनीषा अनुरागी, अनिल कुमार, डा. मनोज त्रिपाठी, प्रमोद अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन हरस्वरूप व्यास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें