फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

750 गरीबों को मिले राहत पैकेट

Wed, 06 Apr 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
राहत पैकेट पाने के इंतजार में बैठे गरीब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील दिवस में मौदहा, राठ और सरीला में 750 पात्रों को समाजवादी राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत पैकेट पाकर गरीबों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


मौदहा में जिलाधिकारी उदयवीर सिंह ने लाभार्थियों को सामग्री के पैकेट व आलू की बोरियां देकर शुरुआत की। बुधवार को चयनित 1750 लाभार्थियों में सिर्फ 250 को ही राहत पैकेट दिए गए। इनमें 25 किलो आलू की बोरियां, घी, तेल, आटा, दाल, दूध पाउडर शामिल था। कुछ आलू के पैकेट खराब होने पर संबंधित ठेकेदारों से बदलवा दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी मौजूद रहे।

  उधर राठ में तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक अम्बेश कुमारी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव, नगर अध्यक्ष रशीद राईन व उपजिलाधिकारी रामयश गौतम ने 250 गरीबों को राहत पैकेट बांटे। राठ ब्लाक के सरसई, बडा, इटायल, टोलारावत, कुर्रा, उमन्नियां, चिरूवा और सैदपुर गांव के पात्राें को राहत सामग्री दी गई। एसडीएम रामयश गौतम ने बताया कि 3798 गरीबों को राहत पैकेट उपलब्ध कराने हैं। इस दौरान तहसीलदार परशुराम, नायब तहसीलदार विनय कुमार, खंड विकास अधिकारी तुलसीराम कबीर मौजूद रहे। संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी अनूप शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरीला में अपर जिलाधिकारी ने क्षेत्र के ममना, गहुली, बंगरा, भेड़ी गांव के 250 पात्रों को समाजवादी राहत पैकेट वितरित किए। मौके पर छत्रपाल यादव राठ, राजाभइया ममना, राघवेंद्र यादव ममना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें