गोरखपुर से भाजपा सांसद/गोरखधाम मंदिर के महंत व हिंदू वाहिनी के संस्थापक योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़कों पर निकला। ढोल नगाड़ाें पर कार्यकर्ता जमकर झूमे।
इसके साथ ही जय श्रीराम के नारों के साथ दिल्ली में मोदी, यूपी में योगी के नारे लगाए। नगर अध्यक्ष लक्ष्मीरतन साहू, जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे, महिला मोर्चा की शंकुतला निषाद, अशोक गुरू, कार्यालय प्रमुख अवधेश शिवहरे, बाबूरामप्रकाश आदि मौजूद रहे। मौदहा में थाना चौराहा समेत कई स्थानों पर पटाखे छुड़ाकर उत्साह मनाया।
इसके साथ ही देर शाम सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल मुख्यालय पहुंचे जहां नगर पालिका में पार्टी द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। राठ प्रतिनिधि के अनुसार योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राजा भटनागर, मोंटी सोनी, योगेश गुप्ता, हरीओम तिवारी, हरेंद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र राजपूत, नंद किशोर पांचाल, रवि राजपूत, राहुल द्विवेदी, शिवम राजपूत, महेंद्र सैनी आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और मिठाईयंा बांटी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने से इस क्षेत्र और बुंदेलखंड का विकास होगा।