फोटो22एचएएमपी 26- पंडित स्वीट्स के सामने से बाइक चोरी कर ले जाता आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद।
हमीरपुर। शहर के पंडित स्वीट्स के सामने से बाइक चोरी करने वाला आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चार दिन पहले जेल रोड के सामने से भी एक बाइक चोरी कर चुका है।
सदर कोतवाली क्षेत्र में पंडित स्वीट्स के सामने रहने वाले धीरू गुप्ता की बाइक रविवार भोर करीब पांच बजे दुकान के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक बाइक लेकर भाग गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित धीरू गुप्ता ने कोतवाली में शिकायत देने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी रात आसरे सरोज ने बताया कि इसी आरोपी ने 18 जून को जेल रोड के सामने स्थित एक कॉलोनी से भी बाइक चोरी की थी। कोतवाली पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।