फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/अजनर। नौगांव-अजनर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। अन्य सड़क दुघर्टनाओं में मासूम समेत छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना अजनर के सगुनियामाफ गांव निवासी पूर्व प्रधान स्व. राधाचरण का बेटा जयहिंद (30) खेती-किसानी करता था। मंगलवार की शाम वह घरेलू सामग्री खरीदने के लिए मध्यप्रदेश के कस्बा नौगांव गया था। रात करीब 10 बजे वापस लौटते समय सिगरावन गांव के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन की रोशनी की चकाचौंध में बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे जयहिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पत्नी राजकुमारी, बेटे अंकुश व अरुण का रो-रोकर बुरा हाल है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई।
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। कुम्हरौड़ा निवासी जसवंत (28) बुधवार दोपहर किसी काम से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अचानक अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक बेकाबू होकर फिसल गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह गांधीनगर निवासी जयकुमार, इंदिरानगर निवासी अतुल, आजादनगर निवासी माया, बीला निवासी दीपक और करहराकलां निवासी पीयूष अन्य सड़क हादसों में घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जय कुमार की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें