राठ। सामने से आ रहे वाहन से बचने में बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट आने से एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
नगर के पठनऊ मोहल्ला निवासी रौनक रावत (18) जराखर गांव के एक महाविद्यालय में बीए का छात्र था। शुक्रवार की सुबह अपने साथी पठानपुरा मोहल्ला निवासी लवकेश (24) के साथ परीक्षा देने कॉलेज गए थे। परीक्षा देकर दोनों बाइक से लौट रहे थे।
परिजनों ने बताया कि जराखर गांव की मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन से बचने में रौनक बाइक से संतुलन खो बैठा। असंतुलित हुई बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। सीएचसी से दोनों को मेडिकल काॅलेज उरई रेफर किया गया। रास्ते में रौनक की मौत हो गई। पिता राकेश रोडवेज बस स्टैंड के पास समोसे की दुकान किए हैं। मौत पर बहन अन्नू, छोटे भाई प्रतोष का रो रोकर बुरा हाल है।