भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के गायत्री तपोभूमि परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि पूजन किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने भूमि पूजन करके जल्द मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की।
शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश सचिव जयकरन सिंह ने कहा कि यहां पर 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। भूमि पूजन के दौरान राजेश बाबू शिवहरे, दिगपाल सिंह चंदेल, मान सिंह, सबल सिंह, शशि प्रताप सिंह, अशोक सिंह फौजी, अभय प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
उधर वर्णिता संस्था ने महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, पंकज सिंह, रिचा, संतोष, प्रेम, सागर, महावीर आदि शामिल रहे।