राठ। ब्रह्मानंद इंटर काॅलेज की प्रबंध कार्यकारिणी में अध्यक्ष भारत सिंह, प्रबंधक डॉ. उमाकांत सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवीन कार्यकारिणी ने स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर नमन का शपथ ली।
पीठासीन अधिकारी हरिमोहन चंसौरिया ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर बीएनवी इंटर काॅलेज प्रबंध कार्यकारिणी समिति की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। बताया कि अध्यक्ष पद पर भारत सिंह, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र, प्रबंधक डॉ उमाकांत सिंह, उप प्रबंधक महेंद्र कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर बाबूराम गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी प्रकार मदन मोहन साहू, सूरज सिंह, महिपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, चरन सिंह, द्वारिका प्रसाद, आदेश कुमार को सदस्य चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक राजकीय हाईस्कूल चंडौत के प्रधानाचार्य मेहर कुमार व सभापति मदनपाल सिंह राजपूत रहे। नवनिर्वाचित प्रबंधक डॉ. उमाकांत सिंह लोधी ने कहा कि पिछले कार्यकाल में जो कमियां रह गईं हैं उन्हें इस कार्यकाल में पूरा कराया जाएगा।