फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी कलक्ट्रेट में गरजे

Thu, 08 Jan 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 07 एचएएमपी 11- डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते प्रदर्शनकारी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के चलते जिला इकाई ने कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस व भाजपा के इशारे पर हमारे संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन नहीं होने दिया गया। देश का लोकतंत्र खतरे में है। ईवीएम मुक्त चुनाव से ही संविधान बचेगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के बाद संगठन के नेता डॉ, एसके शंखवार का कहना है कि भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा और राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा देश के संविधान को बचाने के लिए काम कर रहा है। कहा कि बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूल निवासी संघ का 42वां दो दिवसीय संयुक्त राष्ट्रीय अधिवेशन और भारत मुक्ति मोर्चा का 15वां तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 26 से 30 दिसंबर को ओडिशा में होना था जिसे करने की अनुमति नहीं मिली। यह सब भाजपा के इशारे पर हुआ। देश में अपनी बात कहने का भी अधिकार नहीं। ज्ञापन में पांच प्रमुख मांगे रखी है। इस मौके पर विजय लक्ष्मी पि्रयदर्शनी, महेश चमन, लालू गौतम, जसवंत सिंह, रामनाथ, राकेश कुमार, दीपक गौतम, दीपू आजाद, सुनील सोनकर समेत छात्र विंग समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें