फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Wed, 07 Jan 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा का मंगलवार को भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। हालांकि फिलहाल यह बस सेवा अगले दो से चार दिनों तक नियमित रूप से संचालित नहीं हो पाएगी, क्योंकि इससे संबंधित कुछ आवश्यक कागजी औपचारिकताएं अभी पूरी की जानी बाकी हैं। विभागीय स्तर पर कुछ दस्तावेजी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाना शेष है, जिसके चलते बस का संचालन अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा। जैसे ही कागजी कार्रवाई पूरी होगी, बस सेवा को नियमित रूप से शुरू कर दिया जाएगा। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि यह बस सेवा क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर ली जाएंगी और बहुत जल्द अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा सुचारू रूप से चलने लगेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें